系统之家提供 Windows 系统、Ghost 系统、驱动与常用软件的安全下载及安装教程。纯净系统下载 官方纯净版下载 Windows纯净版ISO下载 原版系统下载站点 微软官方镜像下载地址 MSDN我告诉你 纯净系统之家 系统天地纯净版 无捆绑系统下载站 不捆绑任何软件的系统 纯净版Win10下载 纯净版Win11下载 纯净版Win7下载 老毛桃纯净版 大白菜纯净版 装机员纯净系统 电脑公司纯净版 深度技术纯净版 雨林木风纯净版 番茄花园纯净版 萝卜家园纯净版 专注于Win10纯净版 系统总裁纯净版 微PE纯净系统安装 纯净系统镜像网盘下载 123云盘系统下载 百度网盘纯净系统 后台管理
📢 欢迎访问系统之家!所有资源均经过安全检测。

Facebook Account Lock या Disable हो गया, क्या करें

发布时间:2026-09-27 | 浏览:1
📥 下载地址(文章开头)
装机神器,安装一切系统。纯净版原版应有尽有!
Facebook ने खास तरीके से लोकप्रियता हासिल की है. वह सोशल नेटवर्क साइट पर अपने अधिकार और जिम्मेदारियों के प्रति काफी सख्त हो गया है. यही वजह है कि यदि आपने नियमों में थोड़ी भी अनदेखी की तो आपके Facebook Account को Lock or Disable होने का खतरा रहता है. अधिकांश मामलों में अकाउंट रिकवरी तो फटाफट हो जाती है. लेकिन कुछ ऐसे मामले होते हैं जब सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं होती हैं तो अकाउंट रिकवरी काफी मुश्किल साबित होती है. इस लेख में उन सभी अलग अलग कारणों की जानकारी दी जाएगी जिनकी वजह से आपका फेसबुक अकाउंट लॉक या डिसेबल हो सकता है. साथ ही आपको अकाउंट को रिकवर करने सभी तरीके बताए जाएंगे. फेसबुक अकाउंट रिकवर कैसे करें फेसबुक की आईडी समीक्षा अतिरिक्त डॉक्यूमेंट का फेसबुक रीव्यू फेसबुक अकाउंट रिकवरी अपने अकाउंट को लॉक होने से कैसे बचाएं फेसबुक अकाउंट रिकवर कैसे करें हमने पहले भी जिक्र किया है कि कि फेसबुक अकाउंट के ब्लॉक होने या डिसेबल होने के कई कारण होते हैं. इन कारणों को हम तीन श्रेणी में बांट सकते हैं. साइट का रखरखाव, गड़बड़ी, सुरक्षा. फेसबुक पर सीधा जाने से पहले ये जरूरी है कि आप अपने ब्लॉक हुए अकाउंट की पहचान करें और इसके संभावित कारणों को समझें. ताकि फेसबुक टीम आपकी चिंता को दूर कर सके. अपने अकाउंट को एक्सेस ना कर पाने का सबसे पहला कारण तो ये हो सकता है कि साइट के सामान्य रखरखाव का काम चल रहा हो. जब साइट पर काम चल रहा होता है तो वेबमास्टर अकाउंट को लॉक कर देता है ताकि यूजर्स उसे एक्सेस ना करें और किसी तरह की छेड़छाड़ ना करें. ऐसे मेे आपके अकाउंट का एक्सेस रीस्टोर हो जाता है जब काम पूरा हो जाता है. ये भी संभव है कि आपका अकाउंट यूजर या सिस्टम से जुड़ी गड़बड़ी के कारण डिसेबल हो गया हो. यदि आपका कोई दोस्त गलती से आपके किसी कंटेन्ट को या तो अपमानजनक कह दे या उसे Spam बता दे तो भी अकाउंट लॉक हो सकता है. फेसबुक जब वह रिपोर्ट किए गए कंटेन्ट की छानबीन करते समय अपने आप आपके अकाउंट को तब फ्लैग करेगा. यह भी संभव है को किसी दूसरे यूजर ने आपके अकाउंट को जाली बताया हो और फेसबुक से उसे रिमूव करने की अपील की हो. यदि आपको लगता है कि आपका अकाउंट गलती से डिसेबल हो गया है तो आप फेसबुक के फैसले पर फिर से विचार करने की गुजारिश कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा. इस फॉर्म के एक बार सबमिट किए जाने के बाद फेसबुक मामले की जांच करेगा. ध्यान रखें कि आपकी गुजारिश पर फेसबुक को छानबीन करने में वक्त लग सकता है. आपको कई हफ्ते भी इंतजार करना पड़ सकता है. फेसबुक सुरक्षा से जुड़े मामलों को काफी गंभीरता से लेता है. तो यदि उसे आपके अकाउंट पर किसी तरह के खतरे का अंदेशा समझ में आ रहा हो तो सिस्टम अपने आप फ्लैग करेगा और कहेगा कि रीव्यू की जरूरत है. इसके बाद यूजर का एक्सेस डिसेबल हो जाता है. सुरक्षा से जुड़े खतरों में कई बातें शामिल हो सकती हैं: जैसे कि झूठी पहचान से अकाउंट बनाना, गैरकानूनी चीजों को बढ़ावा देना, डेटिंग के लिए अनचाहे तरीके से संपर्क करना, दूसरे यूजर्स को तंग करना, या आम संदिग्ध गतिविधि. सही कारणों के बावजूद ऐसे कई तरीके हैं जिनकी मदद से आप अपने फेसबुक अकाउंट के का एक्सेस फिर से पा सकते हैं. फेसबुक की आईडी समीक्षा यदि फेसबुक को शक है कि आपके दो अकाउंट है या आपने गलत नाम से अकाउंट बनाया है तो आपको एक मैसेज मिलेगा. लिखा होगा - आपका आई रिव्यू करने के बाद हम आपके दिए हुए ईमेल ऐड्रेस पर आपको संपर्क करेंगे. अभी आपका अकाउंट लॉक किया जा रहा है. यदि ऐसा है तो दुर्भाग्य से ज्यादा कुछ नहीं किया जा सकता है जब तक कि फेसबुक की छानबीन न खत्म हो जाए और वो आपको कॉन्टैक्ट न करे. अतिरिक्त डॉक्यूमेंट का फेसबुक रीव्यू यूजरों को कई एरर मैसेज आते हैं. जैसे कि दुर्भाग्य से आप अपने अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पाएंगे क्योंकि हम इन अतिरिक्त डॉक्यूमेंट्स को रीव्यू कर रहे हैं. और जितना जल्दी हो सकेगा हम आपके पास वापस आएंगे. यदि ऐसा है तो आपको कहा जाएगा कि आप फेसबुक को अतिरिक्त डॉक्यूमेंट दें ताकि वो आपकी पहचान की पुष्टि कर सके. फेसबुक किस तरह के डॉक्यूमेंट को मानता है, उन्हें आप कैसे अपलोड कर सकते हैं, आपको इन्हें अपलोड करना क्यों जरूरी है और यदि आपने निम्नलिखित लिंक पर क्लिक करके इन्हें अपलोड कर दिया तो इनका क्या होगा. अपनी पहचान की पुष्टि करें. ऊपर दिए गए लिंक को आप अपने डॉक्यूमेंट को अपलोड करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. अपनी पहचान से जुड़े पेपर को अपलोड करने से पहले निम्नलिखित सुझावों पर अमल करें ताकि कोई खतरा न हो. अपना आईडी कार्ड लें किसी भी तरह की गोपनीय जानकारी को कवर कर लें (जैसे कि: आपका लाइसेंस या पासपोर्ट नंबर) . अपने आईडी का नजदीक से पिक्चर लें या स्कैन करें. ठीक से देख लें कि आपका नाम, जन्मदिन और फोटो स्पष्ट हो. फोटो को अपने कंप्यूटर में सेव कर लें. कॉन्टैक्ट फॉर्म पर वापस जाएं, अपलोड को क्लिक करें और जिस फाइल में आपकी आईडी है उसे सलेक्ट करें. फेसबुक जवाब देगा लेकिन आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा. शायद इसमें हफ्ते लगें. ध्यान रखें कि यदि आपने झूठी पहचान से फेसबुक अकाउंट ओपन किया है तो आप अपना अकाउंट कभी भी रीकवर नहीं कर पाएंगे. फेसबुक अकाउंट रिकवरी यहां हम कुछ सुझाव दे रहे हैं जिनकी मदद से आप लॉक या डिसेबल हो चुके फेसबुक अकाउंट का फिर से एक्सेस पा सकते हैं. कृपया ध्यान रखें कि लॉक अकाउंट के कारणों को देखते हुए अकाउंट की रिकवरी में अलग अलग समय लग सकता है. जो अकाउंट पायरेटेड, फिश्ड, या गड़बड़ लगेगें फेसबुक उन्हें डिसेबल कर सकता है. यदि ऐसा है तो समस्या सुलझाने का दो तरीका है. या तो आप अपना ब्राउजर क्लीन करें या आप अतिरिक्त वेरीफिकेशन प्रोसेस की मदद लें.
📥 下载地址(文章中间)
装机神器,安装一切系统。纯净版原版应有尽有!
अगले 96 घंटों तक फेसबुक अकाउंट ओपन करने की जरा भी कोशिश ना करें. अपने ब्राउजर कैच को क्लियर करें और अपने कूकीज को डिलीट करें. कई मामलों में केवल इसी से आपके अकाउंट का एक्सेस वापस मिल जाएगा. यदि अभी भी आप लॉग-इन नहीं कर पा रहे हैं तो आप अतिरिक्त ऑटोमेटेड सेक्यूरिटी वेरीफिकेशन प्रोसेस की मदद ले सकते हैं. इसे करने का एक तरीका है कि आप अपना मोबाइल नंबर कंफर्म करें . इसके लिए आप फेसबुक को आपके फोन पर टेक्स्ट मैसेज के जरिए एक कोड भेजने के लिए कहें जिसे आप ऑनलाइन एंटर कर सकें. दूसरा तरीका है अपने दोस्तों को वेरीफाई करें . इसके लिए उन्हें एक के बाद एक फोटो में पहचानें जिनमें वे टैग किए हुए हैं. यदि यह सफल हुआ तो आपको एक बधाई संदेश मिलेगा. और आप अपना अकाउंट वापस हासिल कर सकेंगे. अपने अकाउंट को लॉक होने से कैसे बचाएं ऐसा कोई सटीक विज्ञान नहीं है जिससे हर समय के लिए आपके अकाउंट तक आपका एक्सेस सुनिश्चित हो सके. लेकिन ऐसे कुछ उपाय जरूर हैं जो आपके अकाउंट को लॉक, फ्लैग, या डिसेबल होने से बचाएंगे. सबसे पहला सुझाव तो ये है कि आप फेसबुक के Statement of Rights and Responsibilities को रीव्यू करें और जितना संभव हो सारे नियमों को पढ़ें. याद दिला दें, कि इन नियमों के पालन में कोई भी लापरवाही आपके अकाउंट में छानबीन का कारण बन सकती है. हम आपको प्रॉक्सी सर्वर या सर्वर्स का प्रयोग करने से बचने की सलाह देंगे जो गुमनाम आईपी का इस्तेमाल करते हैं ताकि साइट तक एक्सेस को ब्लॉक किया जा सके. प्रॉक्सी सर्वर का इस्तेमाल फेसबुक अकाउंट के लिए ठीक नहीं होगा. क्योंकि फेसबुक प्रॉक्सी के बारे में जानता है और इससे पूरे नेटवर्क की सुरक्षा को खतरा हो सकता है. आखिर में, हम सुझाव देंगे कि एक ही बार में एक से अधिक डिवाइस से अपना अकाउंट एक्सेस ना करें. वैसे फेसबुक जरूर मल्टी-डिवाइस ऑथेंटिफिकेशन की इजाजत देता है लेकिन ऐसा करने को कई बार सुरक्षा पर खतरा के रूप में देखा जाता है. Image: © iStock. "Facebook - लॉग इन या साइन अप करें" https://m.facebook.com फेसबुक अकाउंट ब्लॉक हो गया है कैसे खोलें - सर्वश्रेष्ठ जवाब Mbasic facebook com unlock - सर्वश्रेष्ठ जवाब फेसबुक अकाउंट को फिर से सक्रिय करें - कैसे करें -इंटरनेट Facebook या Gmail Account से Yahoo Mail में कैसे जाएं - कैसे करें -इंटरनेट Facebook Lite Android के लिए - डाउनलोड करें - इंटरनेट Instagram के साथ Facebook को लिंक कैसे करें - Facebook Password Reset करें - कैसे करें -इंटरनेट Facebook Poll Create कैसे करें Facebook Account के बिना Messenger Use करें इंटरनेट सॉफ्टवेयर (फ्री डाउनलोड) - CCM Facebook Messenger में कॉन्टैक्ट कैसे ऐड करें Internet है, पर Page Load नहीं हो रहा
📥 下载地址(文章结尾)
装机神器,安装一切系统。纯净版原版应有尽有!